राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद अपने काम पर लौटे कार्तिक: 'कैप्टन इंडिया' की शू​टिंग के लिए पहुंचे लंदन, टीम ने पोस्ट में लिखा 'वेलकम बैक कैप्टन'

'कैप्टन इंडिया' की शू​टिंग के लिए पहुंचे लंदन, टीम ने पोस्ट में लिखा 'वेलकम बैक कैप्टन'

बॉलीवुड के 'चैंपियन' कार्तिक आर्यन के लिए साल 2026 बेहद शानदार साबित हो रहा है। 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म 'चंदू चैंपियन' में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेता अब वापस अपने काम पर लौट आए हैं। पुरस्कार ​हासिल करने के बाद कार्तिक सीधा लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे थे और अब वह लंदन चले गए हैं। जहां वे अपनी अगली बड़ी फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

दरअसल, कार्तिक ने अपनी फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। सेट पर लौटते ही टीम ने कार्तिक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी जीत का जश्न केक काटकर मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं।

टीम ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

टीम ने स्वागत करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा था, 'वेलकम बैक कैप्टन कार्तिक आर्यन। टीम को 'कैप्टन इंडिया' को अपने सेट पर वापस देखकर बहुत गर्व हो रहा है और हम सेलिब्रेशन करना बंद नहीं कर सकते। एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर के साथ अब एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर भी इस फिल्म का हिस्सा है।' वीडियो में कार्तिक केक काटते हुए नजर आए। इस दौरान पूरी टीम ने तालियां बजाकर और चीयर करके इस खास पल को सेलिब्रेट किया। बता दें कि 'कैप्टन इंडिया' का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं। एक सितंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।

अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक ने जाहिर की खुशी

अवॉर्ड सेरेमनी के बाद मीडिया से बात करते हुए कार्तिक ने इस सम्मान के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने राष्ट्रपति के संबोधन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'थैंक यू, थैंक यू वेरी मच। मैं बहुत खुश हूं। मैं प्रेसिडेंट मैम को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने इसे बहुत खूबसूरती से संबोधित किया। जिस तरह से उन्होंने बात की, उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।