गनमास्टर जी9 के सेट पर पलटी बेकाबू SUV: क्रेन से छूटकर नीचे खड़ी वैन पर गिरी, हादसे में कोई भी घायल नहीं

 क्रेन से छूटकर नीचे खड़ी वैन पर गिरी, हादसे में कोई भी घायल नहीं

अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की शूटिंग के दौरान कार स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें क्रेन से हवा में लटकाई गई एसयूवी अचानक पलटकर नीचे खड़ी वैन की छत से टकराती दिखाई दे रही है। घटना के बाद सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स और अन्य लोग गाड़ी की तरफ दौड़ते नजर आते हैं। हालांकि, यह स्टंट का हिस्सा था या कोई हादसा, इसकी मेकर्स ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना में किसी के घायल होने की भी खबर सामने नहीं आई है।

वायरल वीडियो में आउटडोर सेट पर सड़क के बीच स्टंट की तैयारी दिखाई देती है। एक बड़ी कंस्ट्रक्शन क्रेन से एसयूवी को हवा में लटकाया गया है। आसपास क्रू मेंबर्स और दूसरे लोग मौजूद हैं। इसके बाद काउंटडाउन शुरू होता है। काउंटडाउन खत्म होते ही एसयूवी अचानक झटके के साथ हवा में पलटने लगती है। घूमते हुए नीचे आई कार सड़क किनारे खड़ी काली वैन की छत से टकरा जाती है। इसके बाद सेट पर मौजूद लोग और प्रोडक्शन टीम के सदस्य गाड़ी की ओर भागते दिखाई देते हैं।

इमरान की मौजूदगी को लेकर दावा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि क्रेन का मैकेनिज्म फेल होने के बाद एसयूवी नीचे गिरी, उस समय इमरान हाशमी जमीन पर खड़े थे। दावा है कि कार उनके चेहरे से महज कुछ इंच की दूरी पर आकर वैन से टकराई। हालांकि, वायरल वीडियो में इमरान स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं। उनकी मौके पर मौजूदगी की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

इमरान के साथ जेनेलिया और अपारशक्ति भी

‘गनमास्टर जी9’ का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी ईश्वर, जेनेलिया डिसूजा आरती और अपारशक्ति खुराना देसू की भूमिका में हैं। कहानी सरीम मोमिन और जुनैद वासी ने लिखी है। फिल्म में इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया फिर साथ काम कर रहे हैं। दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर फिल्म के निर्माता हैं। इसका निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।