एअर इंडिया ने सऊदी अरब की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रोकीं: जेद्दा-रियाद-दमाम रूट सस्पेंड, यात्रियों को फुल रिफंड का विकल्प

जेद्दा-रियाद-दमाम रूट सस्पेंड, यात्रियों को फुल रिफंड का विकल्प

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सऊदी अरब के जेद्दा, रियाद और दमाम से आने-जाने वाली उड़ानों को 24 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। प्रभावित यात्रियों को डेट बदलने और फुल रिफंड का विकल्प दिया गया है।

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों जेद्दा, रियाद और दमाम से आने-जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यह रोक 24 अक्टूबर तक लागू रहेगी। एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। एअर इंडिया के अनुसार जिन यात्रियों के पास 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी कन्फर्म टिकट हैं और यात्रा 9 से 25 अक्टूबर के बीच है उन्हें विशेष सुविधा मिलेगी। ऐसे यात्री 10 नवंबर 2026 तक एक बार बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं। जेद्दा, रियाद और दमाम की उड़ानें प्रभावित होने पर यात्री खाड़ी क्षेत्र के अन्य शहरों से री-बुकिंग करा सकते हैं। यह सुविधा उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

नियमों का करना होगा पालन

एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह से आने-जाने वाली उड़ानों का विकल्प चुन सकते हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि वैकल्पिक शहर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने प्रस्थान शहर तक पहुंचने की व्यवस्था खुद करनी होगी और वीजा-प्रवेश नियमों का पालन करना होगा।जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं वे पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। सहायता के लिए एयरलाइन के संपर्क केंद्र और भारत व खाड़ी देशों में बुकिंग कार्यालय उपलब्ध रहेंगे। एयरलाइन ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और बदलाव की जानकारी देती रहेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।