कैलिफोर्निया में B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त: 8 लोगों की मौत, टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट

1 घंटा पहले
8 लोगों की मौत, टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हो गया। अमेरिकी वायुसेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान नियमित परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11:20 बजे हुआ। जब विमान टेकऑफ के कुछ ही समय बाद अचानक नियंत्रण खो बैठा। एयरबेस के भीतर ही जमीन पर गिर गया। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई। जिससे बचाव कार्य और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया। घटना के बाद पूरे एयरबेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

अमेरिकी वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान नियमित परीक्षण मिशन पर था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान असामान्य स्थिति में पहुंच गया। देखते ही देखते जमीन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान के मलबे में आग लग गई। उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। मृतकों में वायुसेना के जवानों के अलावा विमान परीक्षण कार्यक्रम से जुड़े विशेषज्ञ और तकनीकी अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

कंट्रोल सिस्टम या इंजन में खराबी की आशंका

प्रारंभिक जांच में विमान के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम, इंजन अथवा परीक्षण के दौरान उपयोग किए जा रहे किसी तकनीकी उपकरण में खराबी की आशंका जताई जा रही है। विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ जेफ गुजेटी ने कहा कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना नियंत्रण प्रणाली में गंभीर गड़बड़ी की ओर संकेत करता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह मेंटेनेंस के बाद उत्पन्न तकनीकी समस्या, इंजन फेल होने या परीक्षण उपकरण की विफलता का मामला भी हो सकता है। परीक्षण उड़ानों को सामान्य उड़ानों की तुलना में अधिक जोखिमपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इनमें नई प्रणालियों और तकनीकों का मूल्यांकन किया जाता है।

अमेरिकी वायुसेना का अहम विमान है B-52

B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस अमेरिकी वायुसेना के सबसे महत्वपूर्ण और लंबे समय से सेवा दे रहे बॉम्बर विमानों में शामिल है। वर्ष 1955 से सेवा में मौजूद यह विमान लंबी दूरी तक उड़ान भरने और पारंपरिक तथा परमाणु दोनों प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है। वियतनाम युद्ध से लेकर आधुनिक सैन्य अभियानों तक इस विमान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस अमेरिका का प्रमुख परीक्षण एवं अनुसंधान केंद्र माना जाता है। जहां नए विमानों, हथियार प्रणालियों, सॉफ्टवेयर और रक्षा तकनीकों का परीक्षण किया जाता है। दुर्घटना के बाद वायुसेना ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।