कनाडा के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में भीषण विस्फोट: कई सैनिकों और कर्मचारियों की मौत, 1300 से अधिक लोग थे तैनात

कई सैनिकों और कर्मचारियों की मौत, 1300 से अधिक लोग थे तैनात

कनाडा के अल्बर्टा स्थित सैन्य अड्डे पर हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में कई सैनिकों और कर्मचारियों की मौत हो गई। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने घटना की पुष्टि की, हालांकि मृतकों और घायलों की सटीक संख्या अब तक सामने नहीं आई है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर इसे गंभीर घटना बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी है। इस सैन्य परिसर में 1300 से अधिक सैनिक और कर्मचारी तैनात हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, विस्फोट के बाद तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। इसे नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई इलाकों से दमकलकर्मियों को बुलाया गया। रक्षा मंत्री ने बताया कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) घटना की जांच कर रही है। फिलहाल विस्फोट के कारण और आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। रॉयल एलेक्जेंड्रा अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर वॉरेन थिर्स्क ने बताया कि बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से शहर के अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया। उन्होंने इसे ऐसी बड़ी आपदा बताया, जो 15 से 25 साल में एक बार देखने को मिलती है।

युद्ध जैसी परिस्थितियों में प्रशिक्षण लेते हैं सैनिक

अल्बर्टा का यह सैन्य अड्डा कनाडा के प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों में शामिल है। यहां सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार किया जाता है। परिसर में कनाडियन मैनूवर ट्रेनिंग सेंटर भी है, जहां जवानों को युद्ध के मैदान जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कराया जाता है। इसके अलावा, तीसरे कनाडाई डिवीजन के सैनिक भी यहां प्रशिक्षण लेते हैं। हादसे के बाद जांच एजेंसियां विस्फोट की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।