सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज: दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार देर रात दम्माम शहर के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अरामको के तेल ठिकाने पर हुए हमलों में एक भारतीय समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 भारतीय भी शामिल हैं। सऊदी के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने गुरुवार को हमले की पुष्टि की। दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है जबकि दो भारतीयों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा है।

वहीं हमले के बाद विमानों का रूट बदला गया है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार-24 ने बताया कि विमानों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है।

वहीं अरामको के तेल ठिकाने पर हुए ड्रोन हमले में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की जान गई है। यहां एक भारतीय समेत 2 लोग घायल हुए हैं। सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बताया कि उसने देश के पूर्वी इलाके में 4 ड्रोन हमलों को नाकाम किया है।

अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को हटाया

हमलों के बीच अमेरिका ने अपने कुछ राजनयिकों और सरकारी कर्मचारियों को परिवारों के साथ सऊदी अरब छोड़ने को कहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मंत्रालय ने हूती विद्रोहियों द्वारा सिविल एयरपोर्ट और जरूरी सुविधाओं पर हो रहे हमलों को इसकी वजह बताया है।

अक्टूबर में हुए छह बड़े हमले

इस महीने हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर छह बड़े हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है और 370 घायल हुए हैं।

6 अक्टूबर : जजान और नजरान एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया।

7 अक्टूबर : रियाद और अभा एयरपोर्ट पर हमले, 3 विदेशी नागरिकों की मौत, 36 घायल।

8 अक्टूबर : रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 3 सऊदी नागरिकों की मौत, सऊदिया का विमान क्षतिग्रस्त।

10 अक्टूबर : रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले में एक भारतीय समेत 13 की मौत, 300 से ज्यादा घायल।

11 अक्टूबर : रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल/ड्रोन गिरा, एक पाकिस्तानी की मौत, 11 घायल।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।