जय शाह फिर बने ICC चेयरमैन: दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध नियुक्ति, बाली में हुई बोर्ड बैठक के बाद ऐलान

सेव सूची

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को घोषणा की कि जय शाह को दो साल के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से निर्विरोध चेयरमैन नियुक्त किया गया है।ICC ने कहा कि इस फैसले से खेल के लिए एक अहम मोड़ पर निरंतरता बनी रहेगी।

बाली में हुई बोर्ड बैठक के बाद ऐलान

जय शाह को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चेयरमैन बनाया गया है। पहला कार्यकाल शुरू हुआ था दिसंबर 2024 में। बाली में रविवार को संपन्न हुई ICC बोर्ड बैठकों के दौरान यह निर्णय लिया गया। जय शाह की उम्र अभी 38 वर्ष है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव रह चुके हैं।

ICC ने क्यों जताया भरोसा

ICC ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला शाह के नेतृत्व में बोर्ड के भरोसे को दर्शाता है। और खेल के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर निरंतरता सुनिश्चित करता है। ICC के अनुसार, बोर्ड की रणनीतिक योजना के प्रमुख केंद्र हैं,वैश्विक विस्तार।

क्रिकेट को नए देशों और नए बाजारों तक पहुंचाना

प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि करना। मौजूदा फैंस को बनाए रखना और नए दर्शक जोड़ना लक्ष्य है। खेल से जुड़े बिजनेस और रेवेन्यू को मजबूत करना एक बड़ा काम है। इसके अलावा, क्रिकेट 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक के जरिए ओलंपिक में वापसी की तैयारी भी कर रहा है।

जय शाह ने क्या कहा

ICC की ओर से जारी विज्ञप्ति में जय शाह ने कहा है। "ICC बोर्ड ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उससे मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं सभी निदेशकों का उनके निरंतर भरोसे और समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हूं।"उन्होंने आगे कहा, "ICC अध्यक्ष के रूप में काम करना मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं दुनिया भर में क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हूं।"

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।