आईपीएल संस्थापक ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक: लंदन में नागरिकता समारोह की तस्वीरें साझा कीं, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने घोषणा की है कि उन्होंने ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की। ललित मोदी पिछले कई वर्षों से ब्रिटेन में रह रहे हैं और लगातार इस देश को अपना घर बताते रहे हैं।
ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया खुलासा
लंदन में सितंबर माह में आयोजित एक टाउन हॉल नागरिकता समारोह की तस्वीरें साझा की। ललित मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन में दिए गए अपने संबोधन के दौरान इस "बेहद खास और निजी उपलब्धि" को सार्वजनिक करने का फैसला किया। उन्होंने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है।
"मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है
"15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों के बीच उन्होंने एक समारोह में ब्रिटेन की नागरिकता हासिल करने का जश्न मनाया। यह समारोह हमेशा उनके दिल में एक खास जगह रखेगा।"ब्रिटेन मेरा घर है"। ललित मोदी ने कहा कि ब्रिटेन कई वर्षों से उनका घर रहा है। इस देश के लोगों, संस्थानों, परंपराओं और मूल्यों के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि उनका जीवन सफर अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से आकार लेता रहा है। और वह उस देश में सकारात्मक योगदान जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। जिसे वह गर्व से अपना घर कहते हैं। अपने परिवार, दोस्तों और सफर का हिस्सा रहे सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन का भी आभार जताया। जिसने इस खबर को साझा करने का यादगार अवसर दिया। उन्होंने कहा, "एक नया अध्याय, जिसमें आगे देखने के लिए बहुत कुछ है।
भारत छोड़ने से जुड़ा पुराना मामला
ललित मोदी मई 2010 में भारत छोड़कर चले गए थे। उस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्हें निलंबित कर दिया था। धन शोधन से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन का जवाब न देने पर 2015 में एक विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इस साल जुलाई में एक अपीलीय न्यायाधिकरण ने दक्षिण अफ्रीका में हुए IPL के 2009 संस्करण से जुड़े एक अलग विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) मामले में उन पर लगाया गया जुर्माना रद्द कर दिया था। ललित मोदी खुद को 'भगोड़ा' कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते रहे हैं। उनका तर्क है कि उन्हें किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।