यूएन मुख्यालय के बाहर व्यक्ति ने किया सुसाइड: तिब्बती झंडा रखकर खुद को लगाई आग, बौद्ध भिक्षु के वेश में आया था समर्थक

1 घंटा पहले
तिब्बती झंडा रखकर खुद को लगाई आग, बौद्ध भिक्षु के वेश में आया था समर्थक

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसे 52 वर्षीय व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके से कुछ पर्चे बरामद किए हैं। इनमें 'चीन को तिब्बत से निकालो' लिखा था। शुरुआती जांच में इसे तिब्बत मुद्दे से जुड़े विरोध प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने अभी आत्मदाह के कारणों की अंतिम पुष्टि नहीं की है।

प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के अनुसार, व्यक्ति बौद्ध भिक्षु के वेश में संयुक्त राष्ट्र परिसर के बाहर पहुंचा था। उसने पहले फुटपाथ पर तिब्बती झंडा रखा और इसके बाद अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और तत्काल आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।

यूएन के कामकाज पर नहीं पड़ा असर

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब दिन की सभी आधिकारिक बैठकें समाप्त हो चुकी थीं। इसलिए संगठन के नियमित कामकाज पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रिपोर्टों के अनुसार मृतक की पहचान उसके एक मित्र ने लोबगा रांगजेन के रूप में की है, जो पिछले करीब 20 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।