मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: रनवे पर कार्गो और यात्री विमान टकराए, 2 लोग हुए घायल

अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार रात एक यात्री विमान और एक मालवाहक विमान के बीच टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब कोपा एयरलाइंस का एक यात्री विमान रनवे से टर्मिनल की ओर जा रहा था। और उसकी भिड़ंत यूपीएस के कार्गो विमान से हो गई।
कैसे हुई टक्कर
अमेरिकी टेलीविजन चैनल CNN ने संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के हवाले से बताया है। कि यह घटना शनिवार स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:15 बजे हुई। कोपा विमान का पंख यूपीएस विमान के अगले हिस्से से टकरा गया। एफएए के अनुसार, हवाई यातायात नियंत्रकों ने यूपीएस के चालक दल को कोपा विमान को पहले रास्ता देने का निर्देश दिया था। फिलहाल इस पूरे मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है।
सभी यात्री सुरक्षित, विमान टर्मिनल लौटा
खबरों के मुताबिक, कोपा विमान में सवार सभी 166 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सुरक्षित उतर गए। इसके बाद विमान को वापस टर्मिनल ले जाया गया। कोपा की यह उड़ान पनामा सिटी से आई थी। यूपीएस का विमान कोलंबिया के बोगोटा के लिए रवाना होने की तैयारी में था।
दोनों कंपनियों के बयान
यूपीएस एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "हमारे चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। और हम यह पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि क्या हुआ था। हमारे कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"वहीं, कोपा एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।