खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला: 6 भारतीय सवार थे जहाज पर, 1 घायल को तट पर पहुंचाया गया
फारस की खाड़ी से गुजर रहे एक बड़े तेल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले में 6 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। हमला लाइबेरिया के झंडे वाले VLCC (Very Large Crude Carrier) ‘MT Fujairah Energy’ पर हुआ है। यह कच्चा तेल ले जाने वाला अति विशाल पोत है।
कब और कहां हुआ हमला?
सोनोवाल के अनुसार, ‘MT Fujairah Energy’ पर 10 नवंबर को उस समय हमला हुआ, जब यह अल रुवैस से दुबई की ओर जा रहा था। जहाज पर मिसाइल से हमला किया गया।
यह कच्चा तेल ले जाने वाला अति विशाल पोत है। इसपर चालक दल के सदस्यों में छह भारतीय भी सवार थे। एक सदस्य घायल हुआ है चालक दल का। जिसे इलाज के लिए तट पर पहुंचा दिया गया है।
कितने घायल, कितने सुरक्षित?
मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि कुल चालक दल के 4 सदस्य घायल हुए हैं। घायलों में 1 भारतीय नागरिक भी शामिल है। भारतीय नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। उसे आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए तट पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। पांच अन्य भारतीयों समेत चालक दल के शेष 18 सदस्य सुरक्षित हैं। सभी का पता लगा लिया गया है।
सरकार कर रही है लगातार निगरानी
सोनोवाल ने कहा, “हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। और अपने नाविकों की सुरक्षा, चिकित्सा देखभाल तथा कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए जहाज का प्रबंधन करने वाली कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं।” सरकार ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर जहाज कंपनी से संपर्क बनाए रखा है। और हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।