केन्या में सफारी हेलीकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर खुफिया प्रमुख समेत 7 की मौत, 5 अमेरिकी नागरिकों ने गंवाई जान

मध्य केन्या में पर्यटकों को लेकर उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। साम्बुरु काउंटी में हुए इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में इक्वाडोर के राष्ट्रीय खुफिया केंद्र के प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी, उनकी पत्नी और पांच अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। हादसा राजधानी नैरोबी के उत्तर में स्थित साम्बुरु क्षेत्र में हुआ।

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार सुबह 9:13 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से रवाना हुआ था। विमान दुर्घटना जांच विभाग के निदेशक फ्रेडरिक काबुंगे ने बताया कि हेलीकॉप्टर में एक पायलट और छह यात्री सवार थे। हादसे में किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

खराब मौसम और अंधेरे ने बढ़ाई मुश्किल

हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन खराब मौसम, अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण अभियान में मुश्किलें आईं। केन्या रेड क्रॉस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा तस्वीरों में दुर्घटनास्थल आग की लपटों से घिरा नजर आया। रेड क्रॉस ने बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचाव दल को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। साम्बुरु काउंटी के पुलिस प्रमुख डेविड नकोरोई ने कहा कि अंधेरा और घटनास्थल की जटिल परिस्थितियों को देखते हुए अभियान को अगले दिन तक रोक दिया गया।

पांच अमेरिकी नागरिकों की भी मौत

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने हादसे में पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। स्पेनिश भाषा के प्रसारक टेलीमुंडो ने बताया कि फ्लोरिडा में उसके वरिष्ठ प्रबंधक जोस अल्बर्टो सुआरेज भी मृतकों में शामिल हैं। वहीं, इक्वाडोर के परिवहन मंत्री रॉबर्टो लुके ने मिशेल सेन्सी-कोंटुगी और उनकी पत्नी स्टेफनी की मौत की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों के परिवार, खासकर उनके बच्चों और माता-पिता के प्रति संवेदना व्यक्त की।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।