पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग: एसी कंप्रेशर फटने से 15 नवजातों की हुई मौत, एक बच्चे को बचाया

इस्लामाबाद|26 अगस्त 2026
एसी कंप्रेशर फटने से 15 नवजातों की हुई मौत, एक बच्चे को बचाया

इस्लामाबाद में बुधवार सुबह एक अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में हुआ। बताया गया कि वार्ड में एसी कंप्रेशर फटने के बाद आग लगी। घटना के वक्त नर्सरी में 16 नवजात भर्ती थे, जिनमें से सिर्फ एक बच्चे को बचाया जा सका।

अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही बचाव दल सक्रिय हो गए। नर्सरी में मौजूद नवजातों को तत्काल गायनेकोलॉजी वार्ड से बाहर निकाला गया। हालांकि, 16 बच्चों में से 15 की जान नहीं बचाई जा सकी। केवल एक नवजात को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली।

कूलिंग ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू टीमों ने आग पर काबू पा लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आग लगने की वजह एसी कंप्रेशर का फटना बताई गई है। हादसे के बाद अस्पताल में बचाव और राहत कार्य पूरा करने के साथ घटनास्थल पर टीमें तैनात हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।