नेपाल में नौ दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो मजदूर: आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम ने बचाया, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका

नेपाल में भयावह आपदा के 10वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम को ऐसी सफलता मिली है,जिसे किसी चमत्कार से कम नहीं कहा जा सकता है। रेस्क्यू टीम ने रसुवा जिले में त्रिशूली-ए जलविद्युत परियोजना की टनल में फंसे दो लोगों को जिंदा बचा लिया है। उनकी पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है। दोनों 26 अगस्त को आई भयावह बाढ़ के बाद से ही मलबे से घिरी सुरंग के अंदर फंसे हुए थे।

शुक्रवार सुबह नेपाली सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स की एक संयुक्त बचाव टीम ने टनल से इन दोनों को सुरक्षित निकाला। बाढ़ के बाद सुरंग में 42 कर्मचारी और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई हैं। दो लोगों के जिंदा मिलने के बाद बचाव अभियान में उम्मीद बढ़ी है।

टनल के अंदर अभी जिंदा हैं लोग

टनल से बचाए जाने के बाद टनल के अंदर अभी और लोग मौजूद हैं और वे जिंदा हैं। नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के अनुसार, बचाए जाने के तुरंत बाद शाह ने बताया कि उनके साथ टनल के अंदर फंसे लोग सुरक्षित हैं और बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। शाह के बयान के बाद उम्मीद जगी है कि बाकी लोगों को भी सुरक्षित बचा लिया जाएगा। बचाव टीमों ने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं।

ईश्वर का करिश्मा मान रही रेस्क्यू टीम

उफनती नदी और मलबे से घिरी टनल के भीतर 240 घंटे तक बिना रोशनी, भोजन और मदद के संजय की सांसें चलती रहीं। इसे रेस्क्यू टीम भी ईश्वर का करिश्मा मान रही है। संजय शाह के रेस्क्यू के बाद एक और युवक को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।