मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान एफ-16 लड़ाकू विमान क्रैश: सुरक्षित बाहर निकला पायलट, अस्पताल में भर्ती

18 सितंबर 2026
सुरक्षित बाहर निकला पायलट, अस्पताल में भर्ती

अमेरिका के टेक्सास से आया एफ-16 लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान मिशिगन के ग्रामीण इलाके में क्रैश हो गया। हादसे में पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैन्य नीति का हवाला देते हुए अधिकारियों ने पायलट की पहचान और उसकी चोटों की स्थिति की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

149वीं लड़ाकू विंग के जनसंपर्क विशेषज्ञ सार्जेंट डेरेक गुटिरेज ने बताया कि विमान डेट्रॉयट से करीब 190 मील यानी 305 किलोमीटर उत्तर में अल्पेना स्थित नेशनल गार्ड के एक अड्डे पर प्रशिक्षण अभ्यास में शामिल था। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान टेक्सास स्थित ज्वाइंट बेस सैन एंटोनियो-लैकलैंड से मिशिगन पहुंचे उन एफ-16 विमानों में शामिल था, जो प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।