थाईलैंड के फुकेत में भीषण आग: इमारत में फंसे 11 लोगों की मौत, 17 घायल, ट्रांसफार्मर विस्फोट की आशंका

 इमारत में फंसे 11 लोगों की मौत, 17 घायल, ट्रांसफार्मर विस्फोट की आशंका
सेव सूची

दक्षिणी थाईलैंड के फुकेत में रविवार रात एक इमारत में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देर रात लगी आग, एक घंटे में काबू पाया गया

रविवार देर रात करीब 2 बजे एक इमारत में आग लगी। यह आग फुकेत स्थित एक बहुमंजिला इमारत में लगी। इमारत भूतल पर मोटरसाइकिल किराए पर देने की दुकान है। ऊपरी मंजिलों पर आवासीय परिसर है जिसमें कई परिवार रह रहे हैं।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल कार्रवाई की

आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा। आग का कारण जांच में सामने आएगा। फुकेत पुलिस कमांडर सुराचाई सूकसाई ने बताया कि अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग लगने से कुछ ही समय पहले इमारत के पास स्थित एक बिजली के ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ था। फुकेत के गवर्नर चोडनारिन कोएडसोम ने बताया कि किराये की दुकान में लगभग 100 मोटरसाइकिलें रखी हुई थीं। साथ ही ईंधन, इंजन ऑयल, प्लास्टिक सामग्री और टायर भी मौजूद थे। इन्हीं ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली और घना जहरीला धुआं उठा।

बचने के लिए ऊपरी मंजिलों पर भागे थे लोग

गवर्नर के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित आग से बचने के लिए ऊपरी मंजिलों की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे। 1 शव: तीसरी मंजिल पर मिला 10 शव: पांचवीं मंजिल पर मिले। फुकेत दक्षिणी थाईलैंड के एक द्वीप पर स्थित है और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।