पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 21 बच्चों की मौत: 40 से ज्यादा घायल, अस्पताल में आपातकाल

40 से ज्यादा घायल, अस्पताल में आपातकाल

पाकिस्तान के पेशावर में दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से 13 साल से कम उम्र के कम से कम 21 बच्चों की मौत हो गई है। कई छात्रों और शिक्षकों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है। 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

पेशावर पाकिस्तान के पेशावर में दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में छत गिरने से 21 बच्चों की मौत हो गई। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने डॉन को बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चे 13 साल से कम उम्र के हैं। हादसे के बाद अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। बड़ी संख्या में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि घायलों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

20 लोगों को मलबे से सुर​क्षित निकाला गया

रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी के अनुसार, छात्रों और शिक्षकों समेत करीब 20 लोगों को मलबे से निकालकर बचाया गया है। उन्हें आशंका थी कि मलबे में कई बच्चे अभी भी दबे हो सकते हैं, जिसके चलते बचाव कार्य जारी है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में छतों और पुरानी इमारतों का गिरना आम बात है। जुलाई में ही एक स्कूल की दीवार गिरने से तीन लड़कियों की मौत हो गई थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।