दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की घटनाएं: झड़प में 17 लोगों की मौत, सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी

झड़प में 17 लोगों की मौत, सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी
सेव सूची

दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। पहली घटना: राजधानी प्रिटोरिया के पास जेफ्सविले की अनधिकृत बस्ती में एक झुग्गी के अंदर नौ लोगों के शव बरामद किए गए। सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। दूसरी घटना: पीटरमैरिट्जबर्ग शहर के बाहरी इलाके स्वीटवाटर्स में गोलियों से छलनी एक वाहन के अंदर आठ अन्य लोग मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की दोनों घटनाओं के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

खबरों के मुताबिक, जेफ्सविले में गोलीबारी की घटना रविवार रात को हुई। और इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीटरमैरिट्जबर्ग की घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि मृतकों या संदिग्धों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

हाल के दिनों में बढ़ीं सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं

दक्षिण अफ्रीका में हाल के दिनों में आपराधिक गिरोहों से जुड़ी सामूहिक गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। सितंबर में: डरबन के पास एक बस्ती में तीन बंदूकधारियों ने एक घर में घुसकर पार्टी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। जिसमें एक गर्भवती महिला सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। जून में: जोहानिसबर्ग की एक अन्य बस्ती में कई हमलावरों ने गोलीबारी कर 12 लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हमले को आपराधिक गिरोहों से संबंधित बताया था।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।