तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप: भारी तबाही के बीच 16 लोगों की मौत, 32 से अ​धिक लोगा घायल

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में गुरुवार रात आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। रिक्टर पैमाने पर 7 की तीव्रता वाले इस भीषण भूकंप के कारण अब तक 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 32 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से 11 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

यह भीषण भूकंप गुरुवार रात उस समय आया जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। भूकंप का जोरदार झटका महसूस होते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और होटलों से निकलकर खुले आसमान की ओर भागने लगे। भूकंप का मुख्य केंद्र उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर की बाछेन काउंटी में था। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस आपदा में नागचू क्षेत्र और उसके आसपास 300 से अधिक मकान पूरी तरह से ढह गए हैं। कई इलाकों में बिजली, इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। इसके अलावा कई सड़कों के टूटने के कारण प्रभावित गांवों का संपर्क मुख्य शहरों से कट गया है।

युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने प्रभावित शिजांग (तिब्बत) क्षेत्र में लेवल-3 आपातकालीन प्रतिक्रिया लागू कर दी है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर 300 से अधिक पुलिसकर्मियों और लगभग 347 विशेष बचाव कर्मियों को तैनात किया है। खोजी कुत्ते और मलबे हटाने वाली भारी मशीनरी की मदद से रेस्क्यू टीमें रात से ही डटी हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बेघर हुए लोगों के लिए टेंट, कंबल, मेडिकल किट और खाद्य सामग्री जैसी आवश्यक राहत सामग्री की खेप पहुंचाई जा रही है।

लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स से दहशत

मुख्य भूकंप के बाद भी तिब्बत और चीन के सीमावर्ती इलाकों में लगातार कई घंटों तक आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए, जिससे लोगों में भारी दहशत का माहौल है। शुक्रवार तड़के भी चीन के कुछ हिस्सों में 4.4 से 4.5 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए हैं, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को अभी जर्जर हो चुके मकानों से दूर रहने की सलाह दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।