ट्रंप बोले ईरान युद्ध ने चुनावों को प्रभावित किया: संघर्ष के चलते बढ़ी ईंधन कीमतों से परेशान थे नागरिक, अब डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्वीकार किया कि ईरान युद्ध ने देश के मिड टर्म चुनावों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पिछले आठ महीनों से जारी संघर्ष के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान थे। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, "ईरान वाला मामला एक ऐसा कदम था जो हमें उठाना पड़ा और हम इसे जारी रखे हैं।"

भविष्य में जारी रहेगा राजनीतिक गतिरोध

इससे पहले, उन्होंने परिणाम आने के बाद एक लचीला और सहयोगात्मक रुख अपनाते हुए संकेत दिया था कि वह डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने डेमोक्रेट्स के एजेंडे को खारिज करने के लिए राष्ट्रपति के विशेषाधिकार (वीटो) का इस्तेमाल करने की धमकी दी। उन्होंने भविष्य में राजनीतिक गतिरोध की चेतावनी भी दी।

हार का जिम्मेदार राष्ट्रपति का ईरान युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'पॉलिटिको' से कहा, "मैं अगले दो वर्षों तक सिर्फ वहां बैठकर हर चीज पर वीटो नहीं लगाना चाहता।" राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास व्हाइट हाउस में ट्रंप के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की इस करारी हार का जिम्मेदार राष्ट्रपति के ईरान युद्ध को ठहराया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।