इराक पर अमेरिका-सऊदी ने की बमबारी: PMF के 10 लड़ाके ढेर, कई प्रांतों में हुए हमले

1 घंटा पहले
PMF के 10 लड़ाके ढेर, कई प्रांतों में हुए हमले

इराक में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित माने जाने वाले पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स के कई ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना का दावा है कि इन ठिकानों से अमेरिकी सैनिकों और सऊदी अरब के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमलों की तैयारी की जा रही थी। दूसरी ओर पीएमएफ ने हमलों में अपने 10 लड़ाकों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। घटनाक्रम के कुछ ही घंटे बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे की दिशा में कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिन्हें रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, पीएमएफ के अधिकारियों ने बताया कि हवाई हमले इराक के कई प्रांतों में किए गए, लेकिन सबसे अधिक क्षति निनेवेह प्रांत में हुई, जहां कम से कम 10 लड़ाकों की मौत हुई है। संगठन का कहना है कि कई अन्य सदस्य घायल हुए हैं तथा इमारतों और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने प्रस्ताव ठुकराया

इस बीच ईरान ने ओमान के साथ मिलकर होर्मुज स्ट्रेट के संयुक्त प्रबंधन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर नियंत्रण में ईरान की प्रमुख भूमिका बनी रहनी चाहिए। ईरान ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका और सऊदी अरब इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए ओमान पर दबाव बना रहे हैं।

पीएमएफ और चीन से मिसाइल खरीद पर भी चर्चा

पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स की स्थापना वर्ष 2014 में ISIS के खिलाफ लड़ाई के दौरान हुई थी और बाद में इसे इराक की आधिकारिक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बना दिया गया। संगठन के कुछ गुटों के ईरान से करीबी संबंध माने जाते हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान चीन से 300 से 400 मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम खरीद रहा है, जिनमें QW-12 और FN-16 मिसाइलें शामिल हैं। हालांकि चीन के विदेश मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को निराधार बताया है, जबकि पाकिस्तान ने भी अपने रास्ते हथियारों की आपूर्ति किए जाने के दावों का खंडन किया है। ईरान ने भी इस सौदे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।