सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं आंवला: आयुर्वेद में कहां गया है अमृतफल, रोजाना सेवन से कई रोगों से करता हैं बचाव

आंवला को आयुर्वेद में अमृतफल के नाम से जाना जाता है और हम सभी जानते हैं कि आंवले का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है। विटामिन सी और फाइबर से भरपूर आंवला हमेशा से आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। एंटीओक्सिडेंट गुण स्किन और बालों के लिए तो यह अच्छा है ही साथ ही इसके रोजाना सेवन से कई तरह के रोगों से भी बचा जा सकता है।
आजकल के व्यस्त दिनचर्या में कच्चे आंवले का सेवन करना जरा मुश्किल हो जाता है और स्वाद में भी वो थोड़ा कड़वा लगता है, ऐसे में लोग आंवतरीकाला जूस का सेवन करना पसंद करते हैं। आंवला में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो हमारे हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसमें एंटीओक्सिडेंट के साथ साथ विटामिन सी, विटामिन बी काम्प्लेक्स, आयरन, फाइबर और कैल्शियम होते हैं। इन सभी तत्वों के कारण आंवला पेट के रोग, त्वचा और बाल सभी के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
आंवला जूस पीने के फायदे
पेट के लिए आंवला जूस बेहद कारगर है। इससे पीने से पेट संबधी रोग नहीं होते और इर्रिटेबल बोवल सिंड्रोम जैसी बीमारी भी ठीक रहती है जिसकी वजह से आपका पाचन सही रहता है। आंवला में एंटी ओक्सिडेंट गुण होने के कारण ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। यह ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है और साथ ही इसके रेगुलर सेवन करने से आपकी मेमोरी को भी तेज़ करता है। बहुत बार डेमेशिया, स्ट्रेस में भी ये अच्छा माना गया है।
स्किन और बालों की हेल्थ के लिए रामबाण है आंवला जूस
यह लगभग सभी को पता होता है कि अगर आप रोजाना आंवला जूस का सेवन करेंगे तो आपकी त्वचा और बाल चमक उठते हैं। यह शरीर में मौजूद गंदगी और टोक्सिन को बाहर निकाल देता है जिसकी वजह से स्किन पर होने वाला मुहांसे, दाग धब्बे ठीक हो जाते हैं। साथ ही अगर आप को किसी तरह से स्किन की एलर्जी है तो वो भी इसके सेवन से कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा ये आपके बालों में रुसी, रूखेपन को भी दूर करता है। बालों को घना, शाइनी और मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज में है आंवला जूस काफी लाभकारी
डायबिटीज एक ऐसे बीमारी है जो कई अन्य बीमारियों को अपने साथ लेकर आती है और इसीलिए जरुरी है कि आप इसे कंट्रोल करें। ब्लड सुगर को कंट्रोल करने में आंवला जूस बहुत लाभदायक होता हैं। इसमें एंटीओक्सिडेंट होते हैं इसलिए ये शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता हैं।
वजन कम करने में करता है मदद
अगर आप रोजाना आंवले के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है जो आगे चलकर आपका वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकलता है जिसकी वजह से शरीर में जमी हुई एक्स्ट्रा चर्बी जल्दी खत्म हो जाती है।

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
अगर आपको ब्लड प्रेशर की दिक्कत है तो आप रोजाना खाली पेट आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। वाला में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिसकी वजह से यह आपका ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है। रिसर्च में माना गया है कि आंवला जूस का सेवन करने से आपके दिल की हेल्थ भी सही रहती है और यह हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से आपको बचाता है।
महिलाओं की हेल्थ के लिए लाभकारी
अगर आपको PCOS जैसी समस्या है तो आप रोजाना आंवला जूस का सेवन करना शुरू करसकते हैं। आंवला जूस शरीर में हार्मोन को संतुलित करने में काफी मदद करता है। विटामिन ए, सी आदि होने के कारण ये आंखों के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है।
कैसे करें आंवला जूस का सेवन
अगर आप आंवला जूस लेना चाहते हैं तो आपको यह जानकारी होना भी जरूरी है कि सही तरह से इसका सेवन कैसे करना चाहिए। आप सुबह खाली पेट आंवला जूस ले सकते हैं और कोशिश करें कि आप इसे हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। साथ ही आपको आंवला जूस का सेवन करते समय कुछ बातें ध्यान में रखने की जरूरत है जैसे कि-आंवला जूस की तासीर पहले से ही ठंडी होती है इसलिए अगर आपको सर्दी या जुकाम की शिकायत है तो उस समय में आंवला जूस का सेवन न करें। अगर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आंवला जूस का सेवन न करें क्योंकि रोजाना इसका सेवन करने से यह ब्लड प्रेशर को कम कर देता है। इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए ही आंवला जूस पीने का सुझाव दिया जाता है। अगर आपको बहुत ज्यादा एसिडिटी की दिक्कत रहती है तो आप रोजाना इसका सेवन न करें क्योंकि इससे आपकी यह समस्या बढ़ सकती है। अगर आपकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है तो आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही आंवला जूस का सेवन शुरू करें।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।