आज मनाई जाएगी आंवला नवमी: पुण्य फल के लिए वृक्ष पूजन की तैयारियां तेज, शहरों में गूगल मैप्स से पेड़ तलाश रहे श्रद्धालु

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला पावन पर्व 'आंवला नवमी' आज बुधवार को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे अक्षय नवमी भी कहां जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है और वृक्ष की पूजा व उसके नीचे भोजन करने से अक्षय पुण्य और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। कल आंवले के वृक्ष की पूजा के लिए सुबह 6 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक का समय सबसे उत्तम और शुभ माना गया है।
शहरीकरण के बीच तकनीक का सहारा
तेजी से बढ़ते शहरीकरण और सिमटती हरियाली के कारण महानगरों में रहने वाले श्रद्धालुओं के सामने आंवले का पेड़ खोजने की चुनौती खड़ी हो गई है। पारंपरिक रीति-रिवाज निभाने के लिए अब लोग आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहे हैं। शहरों में श्रद्धालु पार्कों और मंदिरों में आंवले के पेड़ का पता लगाने के लिए गूगल मैप्स, व्हाट्सएप और स्थानीय फेसबुक ग्रुप्स की मदद ले रहे हैं, ताकि वे परिवार सहित वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन कर सकें।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।