सर्वाइकल कैंसर से बचाव: दो टेस्ट समय रहते साफ कर देते हैं खतरे की तस्वीर, हर महिला को होनी चाहिए इसकी जानकारी

दो टेस्ट समय रहते साफ कर देते हैं खतरे की तस्वीर, हर महिला को होनी चाहिए इसकी जानकारी
सेव सूची

महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक सर्वाइकल कैंसर को लेकर अक्सर यह भ्रम रहता है कि इसकी जांच तभी करानी चाहिए जब शरीर में कोई लक्षण दिखाई दें। लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, यह बीमारी शुरुआती चरणों में बिना किसी स्पष्ट संकेत के भी विकसित हो सकती है। सही समय पर दो प्रमुख स्क्रीनिंग टेस्ट-पैप स्मीयर और एचपीवी टेस्ट करवाकर इस गंभीर खतरे को कैंसर बनने से पहले ही पहचाना और रोका जा सकता है।

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए डॉक्टर मुख्य रूप से इन दो परीक्षणों की सलाह देते हैं, जो अलग-अलग तरीके से खतरे की जांच करते हैं।

पैप स्मीयर टेस्ट, यह एक सामान्य और आसान जांच है, जिसमें गर्भाशय ग्रीवा से कोशिकाओं का एक छोटा नमूना लेकर माइक्रोस्कोप के जरिए देखा जाता है। यह टेस्ट बताता है कि सर्विक्स की कोशिकाओं में कोई असामान्य बदलाव या 'प्री-कैंसर' के लक्षण तो नहीं उभर रहे हैं। वहीं एचपीवी डीएनए टेस्ट सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामलों का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमावायरस का संक्रमण होता है। यह टेस्ट शरीर में उन हाई-रिस्क एचपीवी वायरस की मौजूदगी का पता लगाता है, जो आगे चलकर कोशिकाओं में बदलाव लाकर कैंसर का रूप ले सकते हैं।

किसे और कब करानी चाहिए जांच?

स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के अनुसार, लक्षण न होने पर भी नियमित अंतराल पर स्क्रीनिंग कराना सुरक्षित रहता है। 21 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं को हर तीन साल में एक बार पैप स्मीयर टेस्ट करवाना चाहिए। 30 से 65 वर्ष की आयु वर्ग में कैंसर का जोखिम थोड़ा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 30 वर्ष के बाद हर पांच साल में एचपीवी टेस्ट कराना सबसे प्रभावी माना जाता है। यदि केवल पैप टेस्ट कराया जा रहा है, तो इसे हर तीन साल में दोहराना चाहिए।

दो टेस्ट समय रहते साफ कर देते हैं खतरे की तस्वीर, हर महिला को होनी चाहिए इसकी जानकारी

टीकाकरण और सतर्कता भी जरूरी

जांच के साथ-साथ बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाना भी बेहद कारगर है। इसके अलावा, यदि किसी महिला को मासिक धर्म के बीच में असामान्य रक्तस्राव, रजोनिवृत्ति के बाद ब्लीडिंग, असामान्य योनि स्राव या पेडू हिस्से में लगातार दर्द महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज किए बिना तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।