भरत तिवारी मामले में SC का झटका: हाईकोर्ट जाने की दी सलाह, तेरहवीं में आज जुटेंगे हजारों लोग

आरा|1 घंटा पहले
हाईकोर्ट जाने की दी सलाह, तेरहवीं में आज जुटेंगे हजारों लोग

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को संबंधित हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी। उधर, 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी की तेरहवीं को लेकर भोजपुर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

मंगलवार को आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं, अतिरिक्त 15 हजार लोगों के लिए भी खाद्यान्न का भंडारण रखा गया है। गांव के आसपास खेतों में विशाल टेंट लगाए गए हैं। श्रद्धांजलि सभा के लिए अलग शामियाना बनाया गया है। वहीं, आगंतुकों के बैठने और विश्राम के लिए कुर्सियों, पलंगों, कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है।

कई राज्यों से पहुंचेंगे समर्थक

परिजनों के अनुसार बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। भरत के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने और अन्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

मां ने हाईकोर्ट से जताई न्याय की उम्मीद

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि उन्हें केवल हाईकोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने न्यायिक जांच टीम और भोजपुर पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा न होने की बात भी कही।

दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

तेरहवीं से पहले परिजनों और समर्थकों ने कथित दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।