भोजपुर में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो: दंपती समेत तीन की मौत, मनाली से देवघर लौट रहा था परिवार

आरा|2 घंटे पहले
दंपती समेत तीन की मौत, मनाली से देवघर लौट रहा था परिवार

जिले में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में नवविवाहित दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मनाली घूमकर नोएडा के रास्ते झारखंड के देवघर लौट रहे थे।

हादसा बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। तेज गति के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। दुर्घटना के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए वाहन का दरवाजा काटना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू कराया।

चार महीने पहले हुई थी शादी

मृतकों की पहचान देवघर निवासी प्रकाश सिंह (32), उनकी पत्नी पल्लवी सिंह (28) तथा प्रकाश के फुफेरे देवर सौरभ कुमार (24) के रूप में हुई है। सौरभ मूल रूप से सारण जिले के इस्मईला थाना क्षेत्र के दिघवारा का निवासी था। प्रकाश और पल्लवी का विवाह 12 फरवरी को हुआ था। दोनों पहले नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे, इसके बाद कुल्लू-मनाली घूमने पहुंचे। वहां से वे नोएडा स्थित रिश्तेदार के यहां रुके और शनिवार को देवघर लौटने के लिए रवाना हुए थे।

एक घायल का इलाज जारी

हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मृतकों का मित्र बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल का इलाज जारी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से कुल 10 मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें से आठ पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले।

मामले की जांच कर रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। प्रकाश सिंह जियो कंपनी में कार्यरत थे और दुर्घटना के समय वही वाहन चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ट्रैफिक पंकज सुधांशु ने बताया कि हादसा स्कॉर्पियो चालक को नींद आने के कारण हुआ। गाड़ी नोएडा की तरफ से आ रही थी, जिसमें एक महिला समेत चार लोग सवार थे। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।