गोपालगंज में बिजली की तार के चपेट में आया युवक: पेड़ पर चढ़कर तोड़ रहा था नेनुआ, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घो​​षित किया

गोपालगंज|
पेड़ पर चढ़कर तोड़ रहा था नेनुआ, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घो​​षित किया

कटेया थाना क्षेत्र के भागीपट्टी गांव के भगवानपूर टोला में पेड़ पर चढ़कर नेनुआ तोड़ रहा एक 27 वर्षीय युवक हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद भड़के परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ भारी हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोला में हुई, जो कुशीनगर सीमा के करीब है। शनिवार देर शाम 27 वर्षीय युवक घर के पास स्थित एक पेड़ पर चढ़कर नेनुआ तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से उसका शरीर छू गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि युवक बुरी तरह झुलसकर सीधे पेड़ से नीचे आ गिरा। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत नजदीकी समउर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नाराज परिजनों ने किया हंगामा

युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से नाराज और आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों के बीच से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को लेकर कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते तारों को दुरुस्त नहीं किया या पेड़ों की छंटाई नहीं की, जिसके कारण आज एक युवक की जान चली गई। हादसे के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।