बिहार में पति से मारपीट के बाद महिला से किया गैंगरेप: दशहरा मेला देखकर लौट रहे दंपति को रास्ते में रोका, आठ आरोपी गिरफ्तार

बिहार|
दशहरा मेला देखकर लौट रहे दंपति को रास्ते में रोका, आठ आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी में दशहरा मेला देखकर लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते पर रोककर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पति के साथ मारपीट की और महिला को जबरन बगीचे में ले जाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनमें पीड़िता के पति का छीना गया फोन शामिल है।

मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह स्थित एक बगीचे में ले जाकर रेप किया। यह स्थान श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के पास है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबिकेश तिवारी (38), रिकी कुमार (19), अंकुश कुमार (19), राहुल कुमार (19), कंचन कुमार (18), मुन्ना कुमार (18), रणधीर कुमार (20) और अमित कुमार (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र स्थित लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के निवासी हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस जरूरी कदम उठा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।