समस्तीपुर में डबल मर्डर: दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या, शराब के कारोबार से जुड़ा था युवक

बिहार|2 घंटे पहले
दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या, शराब के कारोबार से जुड़ा था युवक

दो युवको की गोली मारकर हत्या कर देने से समस्तीपुर इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान प्रभात चौधराी और उनके दोस्त सन्नी कुमार के रूप में हुई। प्रभात चौधरी हाल ही में जेल से छुटा था। घटना चकमेहसी थाना इलाके के नामापुर दरियापार गांव की है। मृतक के पिता संजय कुमार चौधरी ने बताया कि रात में बेटा घर पर ही था। तभी किसी का फोन आया। और स्कॉर्पियो से अपने कुछ दोस्तों के साथ बागमती नदी के पास मिलने के लिए गया ​था। जहां पहले से घात लगाए बैठे 8 से 10 की संख्या में आए बदमाशों ने प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया है। यहां सदर पुलिस अनुमंडल-2 के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामापुर दरियापार गांव में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चकहेदर गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में तनाव की ​स्थिति बनी हुई हैं।

गाड़ी से उतरते ही शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

मृतक के पिता संजय चौधरी ने बताया कि बीती रात प्रभात चौधरी अपने चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो से किसी का फोन आने पर नामापुर दरियापार गांव में मिलने गया था। इसी दौरान बागमती नदी पर बन रहे पुल के पास पहले से घात लगाए 8 से 10 की संख्या में आए अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। जैसे ही गाड़ी रुकी और प्रभात व सन्नी नीचे उतरे, अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों की गोलियों से बच नहीं पाएं। इस दौरान स्कॉर्पियो चला रहा ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला, जबकि एक अन्य साथी ने भी किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई।

डीआईजी ने मामले की विस्तृत जानकारी ली

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। चकमेहसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया है। मौके से दो लोडेड मैगजीन और कई खोखे बरामद किए गए हैं। वारदात की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की विस्तृत जानकारी ली है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।