बिहार में पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग: इंजन की चिंगारी से 3 बोगियां जलीं, सभी यात्री सुरक्षित

पटना|03 अगस्त 2026
इंजन की चिंगारी से 3 बोगियां जलीं, सभी यात्री सुरक्षित

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई। घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उससे जुड़ी तीन बोगियों तक फैल गई। घटना के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। धुआं और आग की जानकारी मिलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए तत्काल ट्रेन से नीचे उतर गए।

दमकल ने ढाई घंटे में पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद सुबह छह बजे के बाद सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात सामान्य हो सका। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।