पटना में खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला: मंच से बोले- मोदी का बाप भी जाएगा, विरोध करने वाले शख्स को लोगों ने पीटा

पटना|
मंच से बोले- मोदी का बाप भी जाएगा, विरोध करने वाले शख्स को लोगों ने पीटा

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बापू सभागार में उस समय हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति ने खड़े होकर कहा कि मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। उसने यह भी कहा कि देश में विद्रोह होने तक मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा, “मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा।” उन्होंने यह बात तीन बार दोहराई। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी।

खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह समाजवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़े, लेकिन अब भाजपा और आरएसएस के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति कमजोर पड़ता है, तो उसका अपनी विचारधारा से विश्वास उठने लगता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें और राहुल गांधी को कई लोगों ने निशाना बनाया, लेकिन वे अब भी संघर्ष कर रहे हैं और जनता के लिए लड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, जब तक देश में आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक शांति स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में आज भी छुआछूत को बढ़ावा देने वाले लोग मौजूद हैं।

मंच से बोले- मोदी का बाप भी जाएगा, विरोध करने वाले शख्स को लोगों ने पीटा

श्रीकृष्ण सिंह के योगदान को किया याद

खड़गे ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को आधुनिक बिहार में लोकतंत्र मजबूत करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि 1937 में उनके नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस की पहली सरकार बनी थी। आजादी के बाद 1947 में भी राज्य में सरकार बनी। खड़गे ने श्री बाबू के कार्यकाल में जमींदारी प्रथा खत्म करने, भूमि सुधार और चकबंदी कानून लागू करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भूमि सुधार के लिए इंदिरा गांधी ने भी काफी काम किया था।

खड़गे बोले- बिहार में चल रही चोरी की सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह वर्तमान की उपलब्धियों पर चर्चा करने के बजाय नेहरू और इंदिरा गांधी के कार्यकाल का जिक्र करती है। उन्होंने चुनाव आयोग और मोदी सरकार के बीच सांठगांठ होने का आरोप भी लगाया। खड़गे ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन वाली समिति में पहले प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश शामिल होते थे, लेकिन अब मुख्य न्यायाधीश की जगह एक मंत्री को शामिल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने दस महीने में 14 बार चुनाव आयोग की कथित गलतियों को उजागर किया। खड़गे ने बिहार सरकार को “चोरी की सरकार” बताते हुए कहा कि गलत काम करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।