पटना में तेज रफ्तार का कहर: मेला देखकर लौट रहे बच्चों को स्कॉर्पियों ने रौंदा, दो नाबालिगों की मौत

पटना|

बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां के पॉश इलाके अटल पथ पर देर रात एक तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर ही कई बार पलटी और करीब 80 मीटर दूर जाकर गिरी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग नवरात्रि का मेला और दुर्गा पूजा देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटल पथ पर महेशनगर के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी काल बनकर आई और इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक नाबालिग हैं, जिनकी पहचान अमरजीत कुमार (उम्र 16 वर्ष) और अंकेश कुमार (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं। घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।