10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027: CBSE ने जारी की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

नई दिल्ली|
CBSE ने जारी की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने शुक्रवार 6 नवंबर को दोनों कक्षाओं का पूरा शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड कर दिया है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है, ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

कब से कब तक चलेंगी परीक्षाएं?

दोनों कक्षाएं शुरू: 16 फरवरी 2027, मंगलवार से। कक्षा 10वीं: 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक। कक्षा 12वीं: 16 फरवरी से 9 अप्रैल 2027 तक। परीक्षा का समय: सुबह 10:30 बजे से। ज्यादातर पेपर दोपहर 1:30 बजे तक।

कक्षा 10वीं के बड़े पेपर

कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 83 विषय शामिल हैं। 16 फरवरी पेंटिंग,17 फरवरी गणित स्टैंडर्ड और बेसिक। 10वीं का अंतिम पेपर 9 मार्च को होगा।

कक्षा 12वीं के बड़े पेपर

कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 121 विषय शामिल किए गए हैं। 16 फरवरी फिजिक्स। 28 फरवरी केमिस्ट्री। 5 मार्च इंग्लिश कोर। 9 मार्च गणित (एप्लाइड एवं स्टैंडर्ड) 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल को समाप्त होगी।

प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल भी जारी

बोर्ड ने प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट का कार्यक्रम भी साथ में जारी कर दिया है।

सामान्य स्कूलों में: प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2027 से 13 फरवरी 2027 तक। विंटर-बाउंड स्कूलों में: 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2027 के बीच।

डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

cbse.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Date Sheet 2027’ लिंक पर क्लिक करें।अपनी कक्षा (10वीं / 12वीं) चुनें। PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

छात्रों के लिए सलाह

बोर्ड ने 101 दिन पहले डेटशीट जारी कर तैयारी का पूरा मौका दिया है। अब रिवीजन का टाइम-टेबल बनाकर उसी के हिसाब से पढ़ाई शुरू कर दें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।