छठ घाट के पास अवैध भंडारण: खतरनाक क्लोरीन गैस के 8 सिलेंडर बरामद, एक युवक हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में छठ पूजा के लिए तय किए गए घाट के पास से जहरीली क्लोरीन गैस के आठ सिलेंडरों का अवैध भंडारण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास इन सिलेंडरों को रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। यह मामला सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है। क्योंकि क्लोरीन एक अत्यंत जहरीली और खतरनाक गैस है।
कौन है आरोपी और कहां मिली गैस
हसन अंसारी उर्फ बाबू उम्र: 45 वर्ष पालम, दिल्ली है। बरामदगी विकास नगर, शिव विहार स्थित एक निर्माणाधीन इमारत से हुई है। बरामद सिलेंडर का कुल वजन लगभग 1,519 किलोग्राम है। पुलिस ने 14 नवंबर को छापेमारी कर इन सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया था।
कैसे हुआ खुलासा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली थी। रणहौला थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस के क्लोरीन गैस सिलेंडर रखे जाने की विशेष सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एक छापेमारी दल गठित किया। टीम जब विकास नगर के शिव विहार स्थित निर्माणाधीन इमारत में पहुंची। तो वहां क्लोरीन गैस से भरे आठ सिलेंडर रखे मिले। पूछताछ में आरोपी हसन अंसारी ने स्वीकार किया कि वह इस परिसर का इस्तेमाल गैस के अवैध भंडारण के लिए कर रहा था।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने सिलेंडर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब उससे वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई लाइसेंस या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका। इस संबंध में रणहौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।