CISCE ने जारी किया 2027 का डेटशीट: ICSE 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से, ISC 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से शुरू
ICSE और ISC बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस’ (CISCE) ने मंगलवार को वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अब छात्रों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए पूरा टाइम-टेबल मिल गया है।
कब से कब तक चलेंगी परीक्षाएं?
ICSE (कक्षा 10वीं):
शुरुआत - 15 फरवरी 2027
समाप्त - 31 मार्च 2027
ISC (कक्षा 12वीं):
शुरुआत - 9 फरवरी 2027
समाप्त - 8 अप्रैल 2027
CISCE के मुख्य कार्यकारी और सचिव जोसेफ इमैनुअल ने कहा, “वर्ष 2027 की ICSE परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च को समाप्त होगी। यह परीक्षा भारत और विदेश के कुल 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।” ISC की परीक्षा भारत और विदेश के 1,477 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
कितने छात्र देंगे परीक्षा?
इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा -ICSE (10वीं)
स्कूल -106 स्कूल
छात्र -2.70 लाख
विषय - 76
परीक्षा -ISC (12वीं)
स्कूल -1,651 स्कूल
छात्र -1,10,025 छात्र
विषय -60
छात्रों के लिए क्या है खास?
बोर्ड ने इस बार परीक्षा कार्यक्रम को इस तरह बनाया है कि छात्रों को बड़े विषयों के बीच पर्याप्त गैप मिल सके। 10वीं में 76 और 12वीं में 60 विषयों की परीक्षा होगी। इसलिए डेटशीट को ध्यान से देखने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिया है कि वे छात्रों को समय पर एडमिट कार्ड, टाइम-टेबल और परीक्षा केंद्र की जानकारी दे दें। ताकि आखिरी वक्त पर कोई परेशानी न हो।
तैयारी के लिए टिप्स
अब डेटशीट के हिसाब से रिवीजन का टाइम-टेबल बनाएं। पहले कठिन विषयों को मजबूत करें, फिर आसान विषयों का रिवीजन करें। पिछले 5 साल के पेपर जरूर हल करें। मॉक टेस्ट को असली परीक्षा की तरह 3 घंटे में पूरा करने की प्रैक्टिस करें। छात्र पूरी डेटशीट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।