CJP के दो नेता पांच दिन की न्यायिक हिरासत में: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी, अजिंक्य शिंदे निजी मुचलके पर रिहा

नई दिल्ली|
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी, अजिंक्य शिंदे निजी मुचलके पर रिहा

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनके साथ हिरासत में लिए गए अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। तीनों को मंगलवार सुबह प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद रात करीब तीन बजे उन्हें एहतियातन गिरफ्तार किया गया। बुधवार सुबह तीनों को अदालत में पेश किया गया।

सीजेपी की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि तीनों के खिलाफ बिना अनुमति जंतर-मंतर में प्रवेश करने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। आशुतोष और सौरव को तिहाड़ जेल भेजे जाने की संभावना है। दोनों को 10 अक्टूबर को भी विमान से हिरासत में लिया गया था। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि तीनों को हिरासत में रखकर उनके वकीलों से मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार पर अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि आखिर नेताओं का अपराध क्या है?

पहले भी हिरासत में लिए गए थे नेता

सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसी दौरान संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। 11 अक्टूबर को तीनों को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। बाद में उन्हें 50-50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। रिहाई के समय एक साल तक शांति बनाए रखने और ऐसा कोई काम नहीं करने की शर्त रखे जाने की बात सामने आई थी, जिससे शांति भंग हो सकती है। ताजा कार्रवाई के बाद सौरव और आशुतोष की हिरासत को लेकर सीजेपी ने सवाल उठाए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।