छठ के दिन हाथी घाट पहुंचीं CM रेखा गुप्ता: व्रतियों के साथ दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, पारंपरिक परिधान में पहुंचीं मुख्यमंत्री

नई दिल्ली|
व्रतियों के साथ दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, पारंपरिक परिधान में पहुंचीं मुख्यमंत्री
सेव सूची

छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हाथी घाट पहुंचीं। उन्होंने छठ व्रतियों के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। और भगवान भास्कर को उगते सूर्य का अर्घ्य दिया। पारंपरिक परिधान में पहुंचीं मुख्यमंत्री ने व्रती महिलाओं के साथ मिलकर पारंपरिक छठ गीत गाए। और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने परंपरागत रस्मों में हिस्सा लिया। सिंदूर लगाकर पर्व की रीतियों का निर्वहन किया। और व्रतियों से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। "पूर्वांचल के लोग दिल्ली परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं"। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लाखों लोगों के लिए आस्था और भावनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है।

पूर्वांचल का योगदान

पूर्वांचल के लोगों ने अपनी मेहनत और योगदान से दिल्ली को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। और वे दिल्ली परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। छठ महापर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोक संस्कृति, पारिवारिक एकजुटता, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

प्रकृति के प्रति सम्मान

यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव सिखाता है। मुख्यमंत्री ने छठी मैया से प्रार्थना की कि वह देश और दिल्ली के सभी नागरिकों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। और हर परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए।

श्रद्धालुओं के लिए मेट्रो सेवा सुबह 4:30 से शुरू

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार को सुबह 4:30 बजे से शुरू की गईं। शुरुआती समय में सभी मेट्रो लाइनों पर हर 15 मिनट में ट्रेन उपलब्ध कराई गई। ताकि श्रद्धालु समय पर घाटों तक पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने छठ व्रतियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा है। ताकि किसी की पूजा में बाधा न आए। और सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दे सकें।

चार दिवसीय छठ पर्व की परंपरा

सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित यह चार दिवसीय पर्व 13 नवंबर को 'नहाय-खाय' के साथ शुरू हुआ था। श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं। पहला दिन - नहाय-खाय: भक्त नदियों और तालाबों में स्नान करते हैं। दूसरा दिन - खरना: दिन भर का उपवास रखा जाता है और शाम को अस्त होते सूर्य और चंद्रमा की पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। तीसरा दिन - संध्या अर्घ्य: श्रद्धालु अस्ताचल सूर्य की उपासना करते हैं। चौथा दिन - उषा अर्घ्य: पर्व का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।