कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला: महंगाई और औद्योगिक संकट से बेपरवाह, PM को सिर्फ राजनीति की चिंता
कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया। सरकार के "खराब आर्थिक प्रबंधन और जनविरोधी नीतियों" के कारण देश में महंगाई बेकाबू हो गई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में "असंवेदनशीलता और अहंकार" बहुत है। ये इस हद तक है कि इस संकट के बीच भी उन्हें सिर्फ राजनीति की चिंता है।"
आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है
आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। कारखानों पर ताले लग रहे हैं"। उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है। रमेश ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है और कारखानों पर ताले लग रहे हैं, लेकिन सरकार लोगों को राहत देने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि मोदी सरकार की आर्थिक बदइंतजामी लोगों को भारी पड़ रही है। और जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई ने आम जनता और कारोबारियों, दोनों की कमर तोड़ दी है।
सर्वे के आंकड़ों का दिया हवाला
रमेश ने एक ताजा सर्वे का हवाला देते हुए कहा:61 प्रतिशत परिवारों का मासिक खर्च 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। 74 प्रतिशत लोग गैर-जरूरी खर्चों में कटौती कर रहे हैं। 50 प्रतिशत लोग जरूरी सामान की खरीदारी भी कम करने को मजबूर हैं।
पिछले एक साल में कीमतों में भारी बढ़ोतरी का दावा
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पिछले एक साल में:घी-तेल की कीमतों में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों की कीमतों में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चावल, गेहूं और अन्य अनाज की कीमतों में 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दूध एवं डेयरी उत्पादों की कीमतों में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दालों की कीमतों में 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
नोएडा के कपड़ा उद्योग की स्थिति पर चिंता
रमेश ने नोएडा के कपड़ा उद्योग की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी शुल्क, महंगे कच्चे माल और सरकारी अनदेखी के कारण पिछले एक साल में वहां कपड़े की 200 फैक्टरियां बंद हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, "महंगाई के सभी आंकड़े खतरे की घंटी बजा रहे हैं। जनता की थाली सिकुड़ रही है। और कारखानों पर ताले लग रहे हैं।"रमेश ने आरोप लगाया कि इस संकट के बीच भी प्रधानमंत्री को सिर्फ राजनीति की चिंता है। और जनता की समस्याओं को स्वीकार कर उसे राहत देने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।