कॉजपा ने संगठन विस्तार की कवायद तेज की: 10 राज्यों में जोनल प्रभारी नियुक्त, समन्वय समितियों का गठन

नई दिल्ली|
सेव सूची

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने अपने संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने के उद्देश्य से शनिवार को बड़ा कदम उठाया। पार्टी ने 10 राज्यों और क्षेत्रों में जोनल प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। और साथ ही राज्य एवं क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय समितियों का गठन किया।

ये लोग बनाए गए प्रभारी

पार्टी के इस फैसले के तहत क्षितिज पगार को पश्चिमी जोन का प्रभारी और डॉ. विवेक सांगवान को उत्तरी जोन का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को उत्तरी जोन समन्वय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

किन राज्यों में बनी समितियां

पार्टी ने कई राज्यों और क्षेत्रों के लिए समन्वय समितियां गठित की हैं। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, पूर्वोत्तर महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,बिहार,उत्तराखंड, समितियों में सदस्यों को रखा गया।

समिति में सदस्यों की संख्या अलग-अलग रखी गई

हर राज्य की समिति में सदस्यों की संख्या अलग-अलग रखी गई है। ताकि स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय हो सके। राज्य / क्षेत्र सदस्यों की संख्या उत्तर प्रदेश 16, महाराष्ट्र 15, झारखंड 14, पूर्वोत्तर 14, बिहार 13, पश्चिम बंगाल 12, हरियाणा 6, उत्तराखंड 6,राजस्थान 5, जम्मू-कश्मीर 4, पार्टी का मानना है कि जोनल प्रभारियों और इन समन्वय समितियों के गठन से संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा। और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।