दिल्ली में छठ पर बड़ी राहत: सभी सरकारी दफ्तरों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, LG ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली|
सेव सूची

दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि छठ पूजा के दिन 16 नवंबर को दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

क्या लिखा है आदेश में?

आदेश में कहा गया है, कि “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल ने प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के अवसर के लिए यह घोषणा की है। छट पर 16 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश घोषित किया है।” यानी 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के दफ्तर, ऑटोनॉमस बॉडी और PSU सभी बंद रहेंगे।

13 नवंबर से शुरू होगा 4 दिन का महापर्व

इस बार छठ का चार दिवसीय त्योहार 13 नवंबर से शुरू हो रहा है। 16 नवंबर को प्रतिहार षष्ठी / सूर्य षष्ठी का मुख्य अर्घ्य होगा। लाखों पूर्वांचली श्रद्धालु दिल्ली के विभिन्न घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि छठ न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि दिल्ली की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा था कि सरकार चाहती है कि व्रत रखने वाले हर श्रद्धालु और घाटों पर आने वाले सभी लोग पूरी आस्था, सम्मान एवं मन की शांति के साथ यह त्योहार मनाएं।

घाटों पर खास तैयारियां

सोमवार को CM गुप्ता ने छठ तैयारियों को लेकर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई को प्राथमिकता दें। सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पूजा के लिए प्रमुख घाटों पर:महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने के कक्ष, CCTV कैमरे और पर्याप्त रोशनी हो।

टेंट और 24 घंटे साफ-सफाई की व्यवस्था

सुरक्षा के लिए पुलिस और गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा, छठ व्रतियों के पूजा-अर्चना करने के लिए मुनक नहर के पास 11 किलोमीटर लंबा घाट और ऐसी ही कई अन्य संरचनाएं भी तैयार की जा रही हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस बार छठ को पहले से ज्यादा भव्य और सुविधाजनक बनाया जाएगा। ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।