दिल्ली के बाजारों में उमड़ा जनसैलाब: फूलों से लेकर लाइटों तक की जमकर खरीदारी, सजावटी सामान से सजे बाजारों

नई दिल्ली|
 फूलों से लेकर लाइटों तक की जमकर खरीदारी, सजावटी सामान से सजे बाजारों

दिवाली की खरीदारी के लिए शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फूलों की रंग-बिरंगी मालाओं, जगमगाती रोशनियों और सजावटी सामान से सजे बाजारों में लोग त्योहार की आखिरी समय की खरीदारी करते नजर आए। मेहरौली के थोक फूल बाजार से लेकर सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, सदर बाजार और करोल बाग तक सुबह से ही खरीदारों की चहल-पहल रही।

मेहरौली फूल बाजार में गेंदे की सबसे ज्यादा मांग

मेहरौली के फूल बाजार में दिल्ली और आसपास के इलाकों से आए लोगों ने गेंदे के फूलों, गुलाब की पंखुड़ियों और कलियों की जमकर खरीदारी की। दिवाली की पूजा के लिए इन फूलों की सबसे अधिक मांग देखी गई।एक दुकानदार ने बताया, "ज्यादातर खरीदारों की पहली पसंद गेंदा है। इसके साथ ही गुलाब की पंखुड़ियों और कलियों की भी काफी मांग है। हमारे पास रजनीगंधा और जरबेरा समेत कई तरह के फूल हैं। सुबह भीड़ इतनी थी कि खड़े होने तक की जगह नहीं थी।"गुरुग्राम से आए ग्राहक नारायण सिंह ने कहा कि मेहरौली के बाजार में दिवाली की पूजा के लिए फूलों की अच्छी किस्में मिलती हैं। और यहां सामान्य बाजारों के मुकाबले कीमतें भी कम हैं। एक अन्य ग्राहक ने बताया कि फूलों की कीमत 200 से 300 रुपये के बीच है।

सरोजिनी और लाजपत नगर में कपड़ों की खरीदारी

सरोजिनी नगर बाजार में भी कपड़े, साज-सज्जा के सामान और त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। वहां एक दुकानदार ने कहा, "दिवाली की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं। लोग कपड़े, साज-सज्जा का सामान और त्योहार की अन्य चीजें खरीद रहे हैं। सुबह से ही बाजार में काफी रौनक है।"लाजपत नगर बाजार में भी लोगों ने सजावटी सामान, कपड़े और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। दुकानदार अंकित ने बताया, "हमारे पास त्योहार के लिए सजावटी और घरेलू उपयोग की कई तरह की वस्तुएं हैं। लोग अपने घरों के लिए सामान खरीदने आ रहे हैं। और आज बाजार में भीड़ बढ़ गई है।

"सदर बाजार और करोल बाग में लाइट-दीयों की धूम

शहर के प्रमुख थोक बाजारों में शामिल सदर बाजार में भी काफी रौनक रही। वहां एक थोक विक्रेता ने बताया कि सजावटी लाइट, दीये, कृत्रिम फूल और त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुओं की मांग है। कई ग्राहक थोक में सामान खरीद रहे हैं, जबकि शहर के अलग-अलग हिस्सों से खुदरा विक्रेता भी दिवाली के लिए सामान जुटाने बाजार पहुंच रहे हैं। करोल बाग बाजार में भी सजावटी लाइट, दीये, दीवारों पर लगाने वाले सजावटी सामान और घरों को सजाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ रही। एक दुकानदार ने कहा, "लोग घरों को सजाने के लिए अलग-अलग तरह की लाइट और सजावटी सामान के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। यहां इनकी काफी विविधता है।"बाजार में खरीदारी करने आए एक ग्राहक ने कहा, "हमने अपने घरों को सजाने के लिए लाइट, दीये और अन्य सजावटी सामान खरीदे हैं।"

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।