दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण अग्निकांड: अब तक 21 लोगों की डेथ; कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी

नई दिल्ली|16 घंटे पहले
अब तक 21 लोगों की डेथ; कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने बड़े हादसे का रूप ले लिया। लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुए इस अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:50 बजे दिल्ली फायर सर्विस को रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। बताया जा रहा है कि आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट से शुरू हुई और देखते ही देखते इमारत के अन्य हिस्सों में फैल गई। धुएं और आग की लपटों के कारण कई लोग भीतर फंस गए। जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत कार्य के दौरान 11 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल सहित अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

रेस्टोरेंट में 60 से अधिक लोग थे मौजूद

हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में नाश्ते का दौर चल रहा था। वहां 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इस रेस्टोरेंट के ऊपर एक गेस्ट हाउस भी संचालित है। जिसमें कई विदेशी नागरिक ठहरे हुए थे। ठीक सामने मैक्स अस्पताल होने के कारण, वहां इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार भी इसी गेस्ट हाउस में रुके थे। इसके अलावा, बेसमेंट में रेस्टोरेंट के साथ-साथ कई कमरे भी बने हैं। जहां घटना के समय लोग मौजूद थे।

विदेशी नागरिकों के फंसे होने की आशंका

घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा किया है। बताया कि हौज रानी क्षेत्र की बहुमंजिला इमारत में सुबह भीषण आग लगी। उन्होंने आशंका जताई कि भवन में कुछ विदेशी नागरिक, विशेष रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक, मौजूद हो सकते थे। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कारणों का पता लगाने में जुटी एजेंसियां

अग्निकांड के बाद पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या बेसमेंट में मौजूद किसी तकनीकी खामी की संभावना जताई जा रही है। वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रशासन ने कहा है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपडेट्स

12 घंटे पहले

फायर ब्रिगेड PRO ने कहा- लोगों को बचने का नहीं मिला मौका

12 घंटे पहले

मैक्स अस्पताल बोला- वेंटिलेटर पर आठ मरीज

12 घंटे पहले

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- होटल में 24 कमरे थे, अनुमति केवल 6 की थी

12 घंटे पहले

आग हादसे का पीड़ित बोला-

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।