दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग: 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली|

दिल्ली में देशबंधु गुप्ता कॉलेज के समीप स्थित जारा बैंक्वेट नामक रेस्तरां एवं बैंक्वेट परिसर में रविवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वेद प्रकाश ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह लगभग 5:15 बजे प्राप्त हुई। जबकि घटना करीब 4:30 बजे हुई थी। बचाव अभियान के दौरान 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रशासन और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।