दिल्ली में बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर: हादसे के बाद घायल बुजुर्ग को देखा, वाहन छोड़कर भागी महिला चालक

नई दिल्ली|

कीर्ति नगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसा आर्य समाज मंदिर के पास हुआ। पुलिस ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार चला रही 49 वर्षीय नवलीन कौर को गिरफ्तार किया है। वह गृहिणी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में 79 वर्षीय दयानंद तंगरा और उनकी 71 वर्षीय पत्नी कुसुम तंगरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि टक्कर के बाद नवलीन कौर कार से नीचे उतरी। उसने घायल दयानंद को देखा और इसके बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने और लोगों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालने का केस दर्ज किया गया है।

निजी अस्पताल में घायल दंपती का हो रहा इलाज

डॉक्टरों के अनुसार, दयानंद के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं कुसुम के शरीर के पिछले हिस्से में चोट लगी है। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दयानंद जूते के सोल बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं, जबकि कुसुम गृहिणी हैं। दंपती कीर्ति नगर में रहता है। उनकी दोनों बेटियां अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।