मिसाल बना भारत का जल मॉडल: विश्व बैंक ने माना भारत का लोहा, ‘जल जीवन, स्वच्छ भारत से सीख रहे विकासशील देश’

नई दिल्ली|
सेव सूची

भारत की जल प्रबंधन की कहानी अब दुनिया के लिए प्रेरणा बन गई है। विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत की पहल को विकासशील देशों के लिए ‘मॉडल’ बताया है। उन्होंने कहा कि पेयजल की पहुंच बढ़ाने से लेकर भारत का प्रयास सराहनीय है। नदियों को फिर से जीवित करने और बांधों को सुरक्षित बनाने तक, भारत ने बेहतर काम किया है। उसे अब बाकी देश अपनाना चाहते हैं।

‘भारत एक उल्लेखनीय सफलता की कहानी

विश्व बैंक समूह में जल क्षेत्र के वैश्विक निदेशक सरोज कुमार झा ने भारत की प्रगति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर सफर तय किया है। उसे हर विकासशील देश ध्यान से देख रहा है। 2026 के संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन से पहले शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘पीटीआई-भाषा’ के सवाल का जवाब देते हुए झा ने कहा, “विश्व बैंक समूह के लिए भारत एक उल्लेखनीय सफलता की कहानी है।”उन्होंने आगे कहा, “हम भारत में जल प्रबंधन की पूरी प्रणाली पर गौर कर रहे हैं। इस क्षेत्र में केंद्र और राज्य स्तर पर जो काम हुआ है, वह वाकई उल्लेखनीय है।”

तीन बड़ी योजनाओं का दुनिया में बजा डंका

झा ने खासतौर पर भारत की तीन बड़ी पहलों का जिक्र किया:1. जल जीवन मिशन: हर घर तक नल से शुद्ध पानी पहुंचाने की मुहिम। इसने करोड़ों परिवारों को पानी के लिए भटकने से बचाया है। 2. नमामि गंगे: गंगा समेत नदियों की सफाई और पुनरुद्धार का अभियान शामिल है। जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट, घाटों की सफाई और जैव विविधता को बचाने पर काम हुआ। 3. स्वच्छ भारत मिशन: शौचालय निर्माण और खुले में शौच से मुक्ति के साथ-साथ स्वच्छता की आदत को जन-आंदोलन बनाने वाली योजना। झा के मुताबिक, इन पहलों ने ऐसे व्यावहारिक समाधान दिए हैं। जिन्हें दूसरे देश भी अपनी जरूरत के हिसाब से अपना सकते हैं।

अबू धाबी में होगा UN जल सम्मेलन

संयुक्त अरब अमीरात और सेनेगल की सह-मेजबानी में संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन 8 से 10 दिसंबर तक अबू धाबी में आयोजित होगा। इसमें दुनिया भर के नेता, नीति निर्माता और विशेषज्ञ जल सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। झा ने बताया कि नई दिल्ली की अपनी हालिया यात्रा के दौरान उन्होंने भारत सरकार के अधिकारियों से इस सम्मेलन का इस्तेमाल एक ‘मंच’ के रूप में करने का आग्रह किया है। ताकि भारत अपने अनुभवों को दूसरे देशों के साथ खुलकर साझा कर सके। उन्होंने कहा, “भारत ने वह काम कर दिखाया है, जिसे करने की कोशिश अब अन्य देश कर रहे हैं। भारत के पास जल संबंधी समाधानों को लागू करने का तरीका मौजूद है।

”चुनौतियां अभी भी बाकी

झा ने यह भी माना कि भारत के सामने अभी भी चुनौतियां हैं। और काफी काम किया जाना बाकी है। भूजल का घटता स्तर, शहरों में पानी की बर्बादी, जलवायु परिवर्तन और बढ़ती आबादी जैसे मुद्दे अब भी बड़ी चुनौती हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि भारत ने जिस पैमाने पर काम किया है। वह अपने आप में दुनिया के लिए एक सीख है। अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति और जमीनी क्रियान्वयन हो, तो पानी जैसी बुनियादी समस्या का भी समाधान निकाला जा सकता है।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।