मुरुगन ने छोड़ा मंत्री पद: राष्ट्रपति ने इस्तीफा किया स्वीकार, अब तमिलनाडु में BJP को देंगे पूरा समय

नई दिल्ली|
राष्ट्रपति ने इस्तीफा किया स्वीकार, अब तमिलनाडु में BJP को देंगे पूरा समय

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। मुरुगन ने 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि वे 2029 के चुनाव से पहले तमिलनाडु में संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मंत्री पद से मुक्त करने और राज्यसभा सदस्यता छोड़ने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने पत्र में लिखा कि वे तमिलनाडु की जमीनी राजनीति में वापस लौटना चाहते हैं और 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे और पार्टी को राज्य में नई मजबूती देंगे। तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले मुरुगन लंबे समय से संगठन, वकालत और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे और केंद्र में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। जून 2024 में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नीलगिरी सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन डीएमके के ए. राजा से हार गए थे। इसके बाद भी वे राज्यसभा के जरिए सरकार में बने रहे।

शैक्षणिक और संगठनात्मक पृष्ठभूमि

एल. मुरुगन का जन्म 29 मई 1977 को तमिलनाडु के नमक्कल जिले के कोनूर में हुआ था। पिता लोगनाथन और मां वरुदम्मल हैं। उन्होंने चेन्नई के डॉ. आंबेडकर लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की और मद्रास विश्वविद्यालय से पीजी व पीएचडी की डिग्री हासिल की। वकालत के दौरान वे मद्रास हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के स्थायी वकील भी रहे। 1997 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े, फिर आरएस में काम किया और अनुसूचित जाति प्रभाग के राष्ट्रीय महासचिव रहे। 2017 से 2020 तक वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष रहे। मार्च 2020 में उन्हें तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस पद पर पहुंचने वाले वे अरुंथियार समुदाय के पहले नेता माने जाते हैं। सितंबर 2021 में वे पहली बार राज्यसभा पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।