राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष की चाय बैठक: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की बनेगी रणनीति, 8 दिन में 5 बार फूटा आक्रोश

नई दिल्ली|
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की बनेगी रणनीति, 8 दिन में 5 बार फूटा आक्रोश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने और एसआईआर के विरोध को तेज करने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता मंगलवार को राहुल गांधी के आवास पर जुटे। चाय पर आयोजित इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होनी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बैठक के बाद सभी नेता एक साथ मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।

विपक्षी दलों ने छह, सात, आठ, नौ और 12 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन किए। सोमवार को विपक्षी नेताओं ने बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव समेत 11 दलों के नेता शामिल हुए थे। विपक्षी सांसदों ने एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है।

कनॉट प्लेस के पास हिरासत में कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली में मंगलवार को भी चुनाव आयोग और एसआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कई कार्यकर्ता झंडे लेकर कनॉट प्लेस के पास पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। विपक्षी दल लगातार प्रदर्शन के जरिए चुनाव आयोग के कामकाज और एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। अब राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में आंदोलन को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा के बाद गठबंधन की अगली रणनीति सामने आने की उम्मीद है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।