दिल्ली में रोडरेज के बाद सड़क पर हंगामा: टैक्सी चालक ने महिला पर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस ने शांत कराया मामला

नई दिल्ली|1 घंटा पहले
टैक्सी चालक ने महिला पर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस ने शांत कराया मामला

दिल्ली के द्वारका इलाके में कथित रोडरेज के बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। कार सवार महिला पर टैक्सी चालक के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना द्वारका सेक्टर-1 स्थित पालम रोड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार और टैक्सी के बीच टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि कार में सवार महिला और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने टैक्सी चालक के साथ अभद्रता की और हाथापाई भी की। विवाद बढ़ने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को शांत कराने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ समय तक हंगामा जारी रहा। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।