दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए विवाद: सेवानिवृत्त आईएएस अ​धिकारी ने बेटे के साथ मिलकर युवक को मार डाला, पुलिस ने भेजा जेल

नई दिल्ली|

दिल्ली मेट्रो में एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीनियर सिटीजन वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से एक व्य​क्ति का विवाद हो गया। आरोप है कि सेवानिवृत्त आईएएस अ​धिकारी ने अपने बेटे के साथ उसकी पिटाई कर दी, मारपीट में 48 वर्षीय पवन शर्मा की मौत हो गई। इस वारदात से मेट्रो में सवार सवार यात्री सहम गए। लोगों में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने मामले में नोएडा निवासी संजय प्रताप सिंह (65) और बेटे सिद्धार्थ सिंह (36) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना आठ अक्टूबर की शाम करीब 5:47 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। संजय प्रताप सिंह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं वह पहले भी भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं बेटा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। पवन अपनी मां दुर्गा देवी (65) के साथ यमुना विहार जा रहे थे।

ट्रेन के फर्श पर गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार, मंडी हाउस स्टेशन पर संजय और सिद्धार्थ ट्रेन में चढ़े। मेट्रो में पवन और उनकी मां वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे थे। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ने उनसे सीट से हटने के लिए कहा इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि संजय प्रताप सिंह और सिद्धार्थ सिंह ने पवन शर्मा की पिटाई की। उन्होंने पवन को थप्पड़ मारा और धक्का दे दिया। पवन ट्रेन के फर्श पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई जिससे उनकी मौत हो गई।

अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस

मेट्रो पुलिस उपायुक्त डाभी आनंद दिनेश ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति बेहोश हो गया है। बेहोश व्यक्ति को मां के साथ पहले ही लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी ) अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस अधिकारी को पता चला कि पवन शर्मा की मौत हो चुकी है। जांच में पता चला कि पवन अपनी मां, दुर्गा देवी (65) के साथ यमुना विहार की ओर यात्रा कर रहा था।

मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

मेट्रो पुलिस उपायुक्त डाभी आनंद दिनेश ने बताया कि पवन की मां के बयान पर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में मिले सबूतों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाना पुलिस ने सेक्टर 44, नोएडा, निवासी पिता-पुत्र संजय प्रताप सिंह (65) और सेक्टर 50, नोएडा निवासी सिद्धार्थ सिंह (36) गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मृतक पवन निजी क्षेत्र में काम करते थे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।