सीजेपी का प्रदर्शन: अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, कोर्ट ने रखी ये शर्तें

दिल्ली|

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जाते समय पुलिस ने सीजेपी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया था। रविवार को राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया। कोर्ट ने एक साल तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है।

कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने कहा कि तीनों सदस्य इस निर्धारित अवधि में किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। उन्हें किसी भी तरह के उपद्रव या अशांति फैलाने से पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। यह शर्त उनकी तत्काल रिहाई के लिए अनिवार्य रूप से रखी गई है। वकील रत्ना सिंह ने सामाजिक माध्यम के जरिये CJP के इन नेताओं की रिहाई से संबंधित जानकारी साझा की। अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया है। उन्हें इस अवधि के दौरान किसी भी सार्वजनिक अशांति में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

सीजेपी ने सोशल पर पोस्ट कर कहा-काकरोच कभी मरते नहीं

तीनों नेताओं की रिहाई पर सीजेपी ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई है। 'आखिरकार दिल्ली पुलिस को अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा करना पड़ा है। कॉकरोच कभी मरते नहीं हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को BNSS की धारा 126/170 के तहत एहतियातन गिरफ़्तार किया गया था। सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और आज उन्हें एसईएम कोर्ट, दिल्ली कैंट के सामने पेश किया गया। एक साल तक शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने के लिए 50,000 रुपये का जमानत बॉन्ड भरा गया और कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया। उधर, कनाट प्लेस की तरफ आउटर सर्किल में कुछ प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। चार प्रदर्शनकारियों को डीडीयू मार्ग से और दो-तीन को अशोक रोड से डिटेन किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आसपास भी भीड़ जुटने की इजाजत नहीं है, भगवान दास रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।

दीपके ने पीएम पर बोला हमला

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रिहा होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। दीपके ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी भारत के लिए शर्म की बात हैं। भारत ने कभी भी इतना बड़ा कायर और धौंस जमाने वाला व्यक्ति नहीं देखा है। वहीं सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस में आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।